A job interview
नौकरी का इंटरव्यू
Sneha is interviewing for a customer support role.
Interviewer
Good afternoon, Sneha. Could you briefly tell us about yourself?
नमस्कार, स्नेहा। क्या आप संक्षेप में अपने बारे में बता सकती हैं?
Sneha
Certainly. I have completed my graduation in commerce and have two years of experience in customer service.
ज़रूर। मैंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है और मेरे पास ग्राहक सेवा में दो साल का अनुभव है।
Interviewer
Why do you want to leave your current job?
आप अपनी मौजूदा नौकरी क्यों छोड़ना चाहती हैं?
Sneha
I have learnt a lot there, but I am looking for a role with more responsibility and growth.
मैंने वहाँ बहुत कुछ सीखा है, लेकिन मैं ज़्यादा ज़िम्मेदारी और तरक्की वाली भूमिका की तलाश में हूँ।
Interviewer
How would you handle an angry customer?
आप एक नाराज़ ग्राहक को कैसे संभालेंगी?
Sneha
I would listen patiently, apologise for the inconvenience, and focus on solving the problem quickly.
मैं धैर्य से सुनूँगी, असुविधा के लिए माफ़ी माँगूँगी, और जल्दी समस्या हल करने पर ध्यान दूँगी।
Interviewer
What is your biggest weakness?
आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी क्या है?
Sneha
I sometimes take on too much work, but I am learning to prioritise and delegate.
मैं कभी-कभी बहुत ज़्यादा काम ले लेती हूँ, पर मैं प्राथमिकता तय करना और काम बाँटना सीख रही हूँ।
Interviewer
Thank you, Sneha. We will get back to you within a week.
धन्यवाद, स्नेहा। हम एक हफ़्ते के अंदर आपसे संपर्क करेंगे।